लड़की को जबरन खींच कर दूसरे खेत में ले गया, फिर किया दुष्कर्म, पीड़िता की निकली चीख तो
खेत में लड़की के साथ हुआ गलत काम, चीखें सुनकर हुई हलचल|
झारखंड में मानवता को शर्मसार करने का मामला फिर से चर्चा में आया है।
यहां पर 11 वर्षीय एक लड़की से बलात्कार की घिनौनी वारदात सामने आई है, जिसे जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। यह घटना राज्य के पलामू जिले में हुई है।
यहां पर पीडि़ता के गांव में रहने वाले व्यक्ति ने इस घृणित घटना को अंजाम दिया है। वारदात के बाद से आरोपी फरार है। पीडि़ता की मां ने पुलिस थाने में शिकायत की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की खोज शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि
सोमवार को पलामू के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग लड़की धनिया तोड़ने के लिए खेत में गई थी। उस समय आरोपी युवा वहां आ गया। इसके बाद वह लड़की को बलपूर्वक दूसरे खेत में ले गया। आरोपी ने यहाँ एक लड़की से बलात्कार किया।
पीडि़ता की चीखने की आवाज से लोग वहां पहुंचे। आरोपी इसके बाद वहां से भाग गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लड़की को चिकित्सा जांच के लिए भेजा है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी गांव से भाग गया है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
अक्टूबर में झारखंड के गोड्डा जिले में भी 14 वर्षीय आदिवासी लड़की के सामूहिक बलात्कार की शर्मनाक घटना हुई थी।