प्रयागराज में एक दुल्हन शादी के सिर्फ 2 दिन बाद ही मां बन गई, जिससे ससुराल वाले दंग रह गए। मामला गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है। पढ़ें पूरी खबर।
प्रयागराज: शादी के 2 दिन बाद बनी मां, ससुराल वाले रह गए दंग!
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक नई नवेली दुल्हन शादी के सिर्फ 2 दिन बाद ही मां बन गई, जिससे ससुराल वालों के होश उड़ गए।
24 फरवरी को हुई शादी, 26 फरवरी को अस्पताल में गूंजी किलकारी
प्रयागराज के एक गांव में 24 फरवरी को शादी हुई थी। अगले दिन 25 फरवरी को बहू की धूमधाम से गृह प्रवेश हुआ। सबकुछ ठीक चल रहा था, लेकिन 26 फरवरी को अचानक दुल्हन को पेट में तेज दर्द उठा। जब उसे अस्पताल ले जाया गया, तो वहां उसने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया।
ससुराल वाले रह गए सन्न, 4 महीने पहले तय हुई थी शादी
दुल्हन के मां बनने की खबर सुनकर ससुराल वाले हैरान और परेशान हो गए। सबसे चौंकाने वाली बात यह थी कि यह शादी सिर्फ 4 महीने पहले तय हुई थी और दूल्हा-दुल्हन भी तभी एक-दूसरे से मिले थे। अब परिवार में इस मामले को लेकर हड़कंप मचा हुआ है।
सामाजिक पंचायत में होगा फैसला
इस घटना के बाद गांव में मामला गर्मा गया है। परिवार के लोग अब पंचायत बुलाकर आगे की कार्रवाई पर विचार कर रहे हैं। वहीं, दुल्हन और उसके मायके पक्ष से भी सफाई मांगी जा रही है।